Shri Digamber Jain Prachin Bara Mandir Hastinapur

1 year ago

भव्य पाण्डुक्षिला शिलान्यास एवं रथयात्रा महोत्सव

सादर आमंत्रण,

 

तीन तीर्थंकरों के 12 कल्याणकों से सुशोभित पावन धरा हस्तिनापुर में (18 मई 2023)

 

 

देवाधिदेव श्री 1008 शांतिनाथ भगवान जी के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक माहपर्व के शुभ उपलक्ष्य पर भव्य पाण्डुक्षिला शिलान्यास एवं रथयात्रा महोत्सव का आयोजन

 

date_range
May 18, 2023 At 06:00 am
May 18, 2023 At 02:00 pm
fmd_good
Hastinapur

Shri Digamber Jain Prachin Bara Mandir Hastinapur

1 year ago

श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव

भगवान श्री 1008 महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर

सादर आमंत्रण

 

दिनांक : 03 अप्रैल दिन सोमवार 2023

श्री दिगम्बर जैन प्राचीन बड़ा मन्दिर, हस्तिनापुर जि. मेरठ (उ.प्र.)

date_range
Apr 03, 2023 At 08:30 am
Apr 03, 2023 At 07:00 pm
fmd_good
Hastinapur

Shri Digamber Jain Prachin Bara Mandir Hastinapur

2 years ago

40 दिवसीय श्री शान्तिनाथ महामण्डल विधान

|| श्री शांतिनाथाय नमः ||

 

प्रिय धर्म अनुरागी बंधुओं,

सादर जय जिनेन्द्र

 

अत्यन्त हर्ष का विषय है कि जैन श्रावकों की भावना एवं असीम धर्म प्रभावना को देखते हुए तीर्थ क्षेत्रों में अग्रणी पावन तीर्थक्षेत्र हस्तिनापुर में सोलहवीं बार 40 दिवसीय श्री शान्तिनाथ महामण्डल विधान का भव्य आयोजन किया गया है।

 

मुनि श्री 108 निर्वाण भूषण जी महाराज, मुनि श्री 108 भाव भूषण जी महाराज जी के पावन सान्थ्यि एवं बाल ब्र0 सुनीता दीदी के मंगल दिशा निर्देशन में होगा।

 

यह विधान जनहितकारक, मंगलवर्धक, सम्पूर्ण विश्व में शान्ति एवं समस्त जीवों के कल्याण के लिए है। इस हेतु आप भी परिवार में किसी के जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठव मांगलिक अवसर पर विधान कराकर पुण्य के भागी बनें।

 

निवेदक :- श्री दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी (प्राचीन बड़ा मंदिर) हस्तिनापुर मेरठ - 250404

सम्पर्क सूत्रः- (01233)-280133, 297381 मो0-08266006694,09412551909, 08171932144, 09457226694,09639228959

date_range
Aug 02, 2022 At 06:30 am
Sep 10, 2022 At 12:00 pm
fmd_good
Hastinapur

Shri Digamber Jain Prachin Bara Mandir Hastinapur

2 years ago

श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान

श्री दिगम्बर जैन प्राचीन बड़ा मन्दिर, हस्तिनापुर में श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान का भव्य आयोजन

 

सादर जय जिनेन्द्र!

आपको सूचित करते हुए परम हर्ष हो रहा है कि दिनाँक 06 जुलाई दिन बुधवार 202 से 13 जुलाई दिन बुधवार 2022 तक स्वर्णमयी नन्दीश्वरद्वीप जिनालय में श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान होने जा रहा है। जिसमें आप सभी सपरिवार, इष्ट मित्रों सहित क्षेत्र पर पधार कर धर्म लाभ लें।

 

निवेदक :- श्री दिगम्बर जैन प्राचीन बड़ा मन्दिर, हस्तिनापुर (मेरठ)

सम्पर्क सूत्र :- 8266006694, 9412551909, 8171932144

date_range
Jul 06, 2022 At 06:00 am
Jul 13, 2022 At 11:00 am
fmd_good
Hastinapur

Shri Digamber Jain Prachin Bara Mandir Hastinapur

2 years ago

श्री 1008 भगवान शांतिनाथ जी का जन्म, तप व निर्वाण...

श्री 1008 भगवान शान्तिनाथ जी का जन्म, तप व निर्वाण महामहोत्सव

ज्येष्ठ बदी चतुर्दशी दिनाँक 29 मई 2022 दिन रविवार को । निर्वाण महोत्सव पर अभिषेक, शान्तिधारा एवम् निर्वाण लाडू का भव्य आयोजन एवं भगवान के जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर प्रथम बार श्री जी के पालने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

कार्यक्रम

प्रातः 07:00 बजे मुख्य बेदी में अभिषेक व शान्तिधारा

प्रातः 08:00 बजे प्राचीन प्रतिमा का अभिषेक, शान्तिधारा एवं भव्य निर्वाण लाडू आप सबके साथ चढाया जायेगा।

भगवान के जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर प्रथम बार श्री जी के पालने का विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा

सभी मांगलिक कार्यक्रम संगीत की स्वर लहरियों के साथ सम्पन्न किये जायेंगे।

कार्यक्रम के उपरान्त श्री सुशील जैन सुशीला जैन, मोदीनगर आप सभी को सुरूचि भोजन पर सादर आमन्त्रित करते हैं।

अध्यक्ष: जीवेन्द्र कुमार जैन गाजियाबाद

महामंत्री: मुकेश जैन सर्राफ मेरठ

निवेदक: कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन

मेला संयोजक: विनय कुमार जैन मवाना

मवाना समस्त पदाधिकरीगण व सदस्य तीर्थ क्षेत्र कमेटी, हस्तिनापुर

निवेदक :- श्री दिगम्बर जैन प्राचीन बड़ा मन्दिर, हस्तिनापुर (मेरठ) 250404 मो0- 8266006694, 9412551909, 8171932144 |

date_range
May 29, 2022 At 06:00 am
May 29, 2022 At 12:00 pm
fmd_good
Hastinapur