Shree Mithilapuri Ji Digamber Jain Teerth Kshetra

2 years ago

Foundation Festival

नेपाल बॉर्डर स्थित श्री मिथिलापुरी जी तीर्थ पर प्रथम वेदी प्रतिष्ठा एवं जिनबिम्ब

स्थापना महोत्सव

मंगल आशीर्वाद प.पू. आचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज

मंगल सानिध्य प.पू. आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर जी महाराज

मंगल आशीर्वाद प.पू. गणिनी आर्यिका श्री 105 ज्ञानमती माता जी

आत्मीय आमंत्रण

धर्मप्रेमियों बंधुओं,

जैन धर्म के 19 वें तीर्थंकर भगवान मल्लिनाथ स्वामी तथा 21 वें तीर्थंकर भगवान नमिनाथ स्वामी के 4 - 4 कल्याणक (गर्भ, जन्म, तप एवं केवलज्ञान) अर्थात 8 कल्याणकों से सुशोभित पावन भूमि श्री मिथिलापुरी जी दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र की पुनर्स्थापना का शुभ अवसर अब आ गया है। इस पवित्र धरती पर प. पू. आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ का मंगल आगमन एवं उनके सानिध्य में इस तीर्थ पर भगवान आदिनाथ, भगवान मल्लिनाथ तथा भगवान नमिनाथ की प्रथम जिनबिम्ब स्थापना का शुभ अवसर आया है। आप सभी तीर्थ पर आकर पुण्यार्जन करें ।

09/05/2022 (सोमवार) म प.पू. आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ का प्रातः "श्री मिथिलापुरी जी दिगम्बर जैन तीर्थ" में मंगल प्रवेश तत्पश्चात वेदी प्रतिष्ठा एवं प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम।

10/05/2022 (मंगलवार) 5वें तीर्थंकर भगवान सुमतिनाथ स्वामी तप कल्याणक के पावन अवसर पर श्री मिथिलाधाम तीर्थ पर भव्य पूजन एवं विधान का कार्यक्रम आयोजित। |

आयोजक - श्री मिथिलापुरी जी दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र

मिथिलाधाम - मल्लिवाड़ा, बाल्मिकेश्वर मोड़, सुरसंड - जनकपुर रोड (सीतामढ़ी) बिहार

विनीत- श्री बिहार स्टेट दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमिटी, देवाश्रम, आरा

सम्पर्क सूत्र : 09155046125, 8540074584

date_range
May 09, 2022 At 05:00 am
Oct 05, 2022 At 07:00 pm
fmd_good
Sitamarhi