News

Shree Jain Mandir Dadabari Teerth

धर्म संदेश

पूज्य समकितमुनिजी म.सा.  ने गुरूग्राम में दिया धर्म सन्देश, महरौली बुधवार को पहुचेंगे 

 भीलवाड़ा शांतिभवन में ऐतिहासिक चातुर्मास सम्पन्न कर विहार यात्रा पर निकले आगम मर्मज्ञ, प्रज्ञामहर्षि पूज्य समकितमुनिजी म.सा., प्रेरनाकुशल भवान्तमुनिजी मसा, गायनकुशल जयवन्तमुनिजी मसा आदि ठाणा  मंगलवार को मानेसर से विहार कर गुरूग्राम (गुड़गांव) पहुचे। विहार मार्ग में कई जगह श्रावकों ने उनका वंदन-अभिनन्दन किया। गुरूग्राम में दिनभर प्रवास के दौरान पूज्य समकितमुनिजी मसा आदि ठाणा के दर्शनों के लिए कई श्रावक पहुचे। उन्होंने धर्मसन्देश प्रदान किया। श्रावक-श्राविकाओं ने गुरुदेव का आशीष लेने के साथ धर्मचर्चा का भी लाभ लिया। मुनिश्री 14 दिसम्बर बुधवार को  गुरूग्राम से मंगल विहार कर महरौली (नई दिल्ली) पहुचेगे। यहां उनका प्रवास जैन दादाबाड़ी में रहेगा। पूज्य समकितमुनिजी म.सा.आदि ठाणा का विहारयात्रा के तहत  24-25 दिसम्बर तक मेरठ पहुचने की भावना है। गौरतलब है कि पूज्य समकितमुनिजी म.सा. आदि ठाणा का वर्ष  2023 का वर्षावास पहले ही पूना अदिनाथ जैन स्थानक भवन घोषित हो चुका है। मेरठ प्रवास के बाद मुनिश्री पूना की दिशा में विहार करेगे।