News

Shree Digamber Jain Lal Mandir

मुनिराज जी के पावन दर्शन

05 जून 2023

 

प. पू. आचार्य श्री १०८ अतिवीर जी मुनिराज के पावन दर्शन हेतु श्री विजय जैन रूपाणी, पूर्व मुख्यमंत्री (गुजरात), श्री हर्षवर्धन जी (सांसद) आज प्रातः श्री दिगम्बर जैन लाल मन्दिर, चांदनी चौक, दिल्ली में पधारे तथा आचार्य श्री के चरणों में श्रीफल अर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।


Shree Digamber Jain Lal Mandir

18वां मंगल चातुर्मास 2023

|| श्री पार्श्वनाथाय नमः ||

 

 

प्रथममूर्ति आचार्य श्री 108 शान्तिसागर जी महाराज (छाणी) परम्परा के प्रमुख संत

 

 

प. पू. आचार्य श्री 108 अतिवीर जी मुनिराज  का 18वां मंगल चातुर्मास 2023

 

 

 


Shree Digamber Jain Lal Mandir

देखिये विशेष झलकियां

श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर जी, चांदनी चौक, दिल्ली

में 20 जनवरी 2023 को आयोजित

~~~

मूलनायक श्री पार्श्वनाथ भगवान एवं मां पद्मावती की भव्य महाआरती

~~~

 

देखिये विशेष झलकियां

रविवार, 22 जनवरी 2023 सायं-06:00 बजे

आदिनाथ टी वी पर


Shree Digamber Jain Lal Mandir

शांतिधारा के पुण्यार्जक

शांतिधारा के पुण्यार्जक एवं मंगल साधुवाद, अनुमोदना

07/12/2022

 
दिसम्बर माह के श्रावक श्रेष्ठी

(1) श्री वासपुज्य दिगम्बर जैन मंदिर समस्त कमेटी सपरिवार, गगन विहार दिल्ली

 

पंद्रह दिन के श्रावक श्रेष्ठी
(2) श्रीमान मोनेश जी, श्रीमती प्राची जी, पुत्र अरहम जैन सपरिवार, दिल्ली

 

श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर जी अतिशय क्षेत्र लाल क़िला के सामने चांदनी चौक, दिल्ली

 
आप दीर्घायु हो एवं स्वस्थ्य और प्रसन्न रहें भगवान श्री शान्तिनाथ जी एवं श्री पार्श्वनाथ जी का मंगलमय आशीष, अनुकम्पा सदा बनी रहे।
 
1 दिन की शांति धारा के लिए  नौछावर राशि ₹1100/2100

15 दिन की शांति धारा के लिए।नौछावर ₹5100/5500

1 महीने की शांति धारा के लिए नौछावर ₹11000

आपका द्रव्य अतिशय क्षेत्र के विकास में सहयोग प्रदान करेगा।

साभार एवं आयोजक

 

प्राचीन श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन पंचायत रजि. धर्मपुरा

प्रधान - चक्रेश जैन

महामंत्री - विजेन्द्र जैन

कोषाध्यक्ष- शेखर जैन

सचिव - नीरज जैन

मंदिर मैनेजर - पुनीत जैन- (9899211234)
 
विधानाचार्य पं.आयांश अभिषेक जैन शास्त्री (8588903262)  

एवं समस्त पदाधिकारी सदस्य

बैंक द्वारा राशि भेजने के विवरण
Axis Bank Chandni chowk Delhi
Shree digamber jain Lal Mandir Ji
A/C No. 254010100013934
IFSC CODE- UTIB0000254

विशेष=क्षेत्र पर आवास की उचित व्यवस्था उपलब्ध हैं
(शांतिधारा हेतु अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
 लाल मंदिर ऑफिस - 01146542214


Shree Digamber Jain Lal Mandir

दिगम्बर मुनि संतों का भव्य मंगल प्रवेश

●● अनादि अनिधन●●

|| जिनागम पंथ जयवंत हो ||

★★★★★★★★★★★★★★

 

श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर मे आज शनिवार, 17 सितम्बर, 2022

परम पूज्य भावलिंगी संत,

∆ श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी महामुनिराज ∆

ससंघ (23 पिछी) का अनेको महान दिगम्बर मुनि संतों सहित भव्य मंगल प्रवेश हुआ।

 

~~~~~~~~~~

 


Shree Digamber Jain Lal Mandir

भव्य मगल प्रवेश

★★ भव्य मंगल प्रवेश सूचना ★★

 

सभी को सूचित किया जाता है कि,

~~~~~~~~~~

∆परम पूज्य सिद्धान्त चक्रवर्ती श्वेतपिच्छाचार्य श्री 108 विद्यानंद जी मुनिराज∆ के

∆निर्यापक पट्टाचार्य प.पू. श्री 108 श्रुत सागर जी मुनिराज ∆

का लाल मन्दिर चाँदनी चौक, दिल्ली-6

की पावन धरा पर भव्य मगल प्रवेश

~~~~~~~~~~

 

शनिवार, 17 सितम्बर, 2022 समय-प्रातः 7:00 बजे


Shree Digamber Jain Lal Mandir

भव्य मगल प्रवेश

  ●● अनादि अनिधन●●

|| जिनागम पंथ जयवंत हो ||

★★★★★★★★★★★★★★

 

परम पूज्य भावलिंगी संत,

श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी महामुनिराज

ससंघ (23 पिछी) का

लाल मन्दिर चाँदनी चौक, दिल्ली-6

की पावन धरा पर

भव्य मगल प्रवेश

~~~~~~~~~~

 

शनिवार, 17 सितम्बर, 2022 समय-प्रातः 7:00 बजे


Shree Digamber Jain Lal Mandir

मुनिश्री दर्शन

जय जिनेन्द्र बंधुओं

 

परम पूज्य भावलिंगी संत आचार्य महामुनिराज 108 विमर्श सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य

 

श्री 108 विचिन्त्य सागर जी महाराज

 

एवम


श्री 108 विश्वार्य सागर जी महाराज

 

श्री दिगम्बर जैन लाल मन्दिर जी में विराजमान हैं
 

इछुक श्रावक दर्शन कर धर्म लाभ लेवें


Shree Digamber Jain Lal Mandir


Shree Digamber Jain Lal Mandir

विषेश प्रस्तुति

प्रिये धर्मानुरागी बंधुओं

 

श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर में स्थित जैन साहित्य सदन की पूरी डॉक्यूमेंट्री का आनंद लीजिये इस इस लिंक के द्वारा

https://youtu.be/axirM7QOgXE

 

विशेष आभार - प्राचीन अग्रवाल दिगम्बर जैन पंचायत, धर्मपुरा (दिल्ली-6)

 


Shree Digamber Jain Lal Mandir

देखिए विशेष प्रसारण

|| ॐ श्री पार्श्वनाथाय नमः ||

 

**भव्य महाआरती का विशेष प्रसारण**

 

देखिए आदिनाथ टी वी पर श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर, चांदनी चौक, दिल्ली द्वारा हर शुक्रवार को आयोजित भव्य महाआरती का विशेष प्रसारण।

 


Shree Digamber Jain Lal Mandir

Lal Mandir Bhavya Maha Aarti

श्री लाल मंदिर जी में ऐतिहासिक भव्य महाआरती

अपार हर्षोल्लास के साथ श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर चांदनी चौक नई दिल्ली में मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ की भव्य महाआरती का आयोजन आचार्य श्री अनेकांत सागर जी ससंघ व आर्यिका चंद्रमती एवं दक्षमती माताजी के सान्निध्य में 15 अप्रैल 2022 को सायंकाल 7 बजे किया गया। इस अवसर पर श्री लाल मंदिर का पूरा परिसर भव्य रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। पहले भगवान पार्श्वनाथ की वेदी पर आरती के बाद नीचे मानस्तंभ के पास मंच पर आचार्य श्री ने महाआरती के मुख्य पात्रों सर्वश्री चक्रेश जैन, शेखर जैन, नवीन जैन, सुनील जैन, प्रमोद जैन, राजकुमार जैन, डी के जैन, पवन जैन गोधा को पगड़ी पहनवाकर सम्मानित कराया। चक्रेश जैन को जिनशासन प्रभावक की उपाधि से अलंकृत किया गया। लालमंदिर के मैनेजर पुनीत जैन को भी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

श्री लाल मंदिर जी के इतिहास में यह पहला अवसर था जब इतनी भव्य महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें राजधानी एन. सी. आर. क्षेत्रों के कई सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आचार्य श्री ने कहा कि नवदेवता पूजन में चैत्य और चैत्यालय भी पूजनीय हैं। अपनी आत्मा को सम्यक दर्शन, ज्ञान व चरित्र से ओत प्रोत करने पर ही सच्चा सुख प्राप्त होगा। लालमंदिर को भव्य रोशनी से सजाया गया था। समारोह ध्वजारोहण, भगवान पार्श्वनाथ के चित्र अनावरण से शुरू हुआ। इस अवसर पर कन्ज्यूमर कोर्ट के जज सुभाष जैन, अनिल जैन (काठमांडू), प्रदीप जैन, रमेश जैन एडवोकेट नवभारत टाइम्स, ज्ञानचंद जैन, धीरज कासलीवाल, शरद कासलीवाल, टीकमचंद जैन-केकड़ी, अंकुर जिनेंद्र जैन आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। महाआरती समारोह का शानदार संचालन युवा विद्वान पंडित दीपक जैन शास्त्री कृष्णानगर ने किया।

 


Shree Digamber Jain Lal Mandir

Mangal Soochna

सहर्ष सूचित किया जाता है कि सप्तम पट्टाचार्य 108 श्री अनेकांत सागर जी महाराज ससंघ एवं गणनी आर्यिका 105 चन्द्रमति माताजी व दक्षमति माताजी जी श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर जी चांदनी चौक दिल्ली 6 में विराजमान हैं।


1 मई से 16 भी तक शुक्ल पक्ष का 16 दिवसीय पखवाड़ा भी है। इस अवसर पर श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर जी में 16 दिवसीय श्री शांति विधान का आयोजन भी किया जा रहा है। सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि अवसर का लाभ लेते हुए विधान में सम्मिलित होते हुए धर्म लाभ ले और साधु साध्वी के दर्शन का पुण्यार्जन करें। आप भी अपनी ओर से विधान करवा सकते हैं