g_translateShow Original
समर कैम्प
जय जिनेन्द्र,
सराकक्षेत्र में ग्रीष्मकालीन समर कैम्प की रूप रेखा
ज्ञानशाला
22मई से 26मई 2023
जैन संघ पुणे के असीम पुण्योदय से वर्ष २०२२ दस लक्षण पर्व में बंगाल राज्य के 19 गांवों में 30 धर्मप्रचारक श्रमणोपासकों ने 10 दिन गांवों में रहकर जन-जन तक धर्म पहुंचाने का कार्य किया था। उस सफलता को देखते हुए हम पुनः ग्रीष्मकाल में बंगाल, झारखंड प्रान्त में पंचदिवसीय ज्ञानशाला समर कैम्प का आयोजन कर रहे है, यह 22 मई से 26 मई 2023 तक आयोजित होगा। जिसकी गतिविधिया इस प्रकार है -
प्रातः कालीन सत्र
अर्हम धयान योग - प्रतिपादित पूज्य प्रणम्य सागर जी महाराज
श्री जी अभिषेक एवं पूजन
धार्मिक चर्चा - पूज्य अक्षय सागर जी द्वारा रचित "जिन संस्कार"
मध्यकालीन सत्र
आत्म निर्भर बने महिलाएं - विशेष सत्र
जैन धर्म सीखे खेल खेल में - प्रामाणिक समूह
Skill development/ Career Councelling - सुखद भविष्य की ओर
खेती पर चर्चा - कृषि से बने करोड़पति
संध्या कालीन सत्र
परमात्मा की भक्ति
आंनद यात्रा
सांस्कृतिक कार्यक्रम
2 years ago
By : Jain Sangh Pune