समाचार

Jain Mandir Chhoti Dadabari

चातुर्मास 2023

ग्रैंड क्वार्टरली मार्स एंट्री। 


Jain Mandir Chhoti Dadabari

दिल्ली चातुर्मास

             हर्ष हर्ष जय जय हर्ष हर्ष

जैसा कि आपको विदित ही है कि दिनांक 25-02-2023 को श्री जिनकुशलसूरि जैन खरतरगच्छ दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमान् जितेन्द्र कुमारजी राक्यान एवं अन्य सदस्यों ने जयपुर में प. पू. गुरुवर्या श्री मणिप्रभाश्रीजी म. सा. से छोटी दादाबाड़ी, दिल्ली में इस वर्ष के चातुर्मास के लिए विनती प्रेषित करी थी परम पूज्य गुरुवयश्री ने अपने स्वास्थ्य की प्रतिकूलता को देखते हुए इस वर्ष छोटी दादाबाड़ी, दिल्ली में अपना चातुर्मास करने में असमर्थता व्यक्त की परन्तु श्रीसंघ पर महती कृपा करते हुए अपनी दो-तीन साध्वीजी म. सा. को छोटी दादाबाड़ी, दिल्ली में इस वर्ष का चातुर्मास हेतु भेजने की स्वीकृति प्रदान कर दी।

अत्यन्त हर्ष का विषय है कि जैन-कोकिला, परम पूज्या श्री विचक्षणश्रीजी म. सा. की सुशिष्या प्रखर व्याख्यात्री, परम पूज्या गुरुवर्या श्री मणिप्रभाश्रीजी म. सा. की सुशिष्याएं प. पू. श्री आत्मदर्शनाश्रीजी म. सा. प. पू. श्री ऋजुमनाश्रीजी म. सा. एवं प. पू. श्री कल्पनिधिश्रीजी म. सा. ने पूर्णमासी के दिन मालपुराजी से दिल्ली चातुर्मास के लिए विहार प्रारम्भ कर दिया है। आगे विहार के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी समय-समय पर प्रेषित कर दी जाएगी। विहार सेवा का अधिक से अधिक लाभ लेने की भावना रखें।

श्री जिनकुशलसूरि जैन खरतरगच्छ दादाबाड़ी ट्रस्ट (पंजी.) नई दिल्ली


Jain Mandir Chhoti Dadabari

हष॔ हष॔ जय जय

कल शनिवार, 25 फरवरी 2023 को छोटी दादाबाड़ी, ट्रस्ट अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार जी राक्यान एवं श्रीसंघ के अन्य सदस्यों ने छोटी दादाबाड़ी में आगामी चातुर्मास वर्ष 2023 के लाभ हेतु जयपुर में विराजमान परम् पूज्या गुरुवयों प्रवर्तनी श्री शशिप्रभा श्रीजी म.सा. एवं तीर्थ प्रभाविका परम पूज्या विचक्षण ज्योति गुरूवर्या श्री मणिप्रभा श्रीजी म.सा. से विनती प्रेषित करी ।

स्वास्थ्य अनुरूप परम पूज्या प्रवर्तनी श्री शशिप्रभाश्रीजी म.सा. के चातुर्मास का • लाभ छोटी दादाबाड़ी श्रीसंघ को प्राप्त होने की संभावना है। पूज्या प्रवर्तनी श्रीजी की अनुकूलता नहीं होने पर पूज्या गुरुवर्या श्री मणिप्रभा श्रीजी म. सा. द्वारा छोटी दादाबाड़ी में चातुर्मास हेतु 2/3 साध्वी जी म.सां. को भेजने की स्वीकृति छोटी दादाबाड़ी ट्रस्ट को प्रदान करी गयी।

हम परम पूज्या प्रवर्तनी श्री शशिप्रभा श्रीजी म.सा. एवं गुरूवर्या श्री मणिप्रभा श्रीजी म.सा. के इस मंगल आशीर्वाद के लिए हृदय से आभारी हैं।

श्री जिनकुशलसूरि जैन खरतरगच्छ दादाबाड़ी ट्रस्ट, नई दिल्ली


Jain Mandir Chhoti Dadabari

भाव भरा आमंत्रण

दादा श्री जिनकुशलसूरि गुरुदेव मेले का 

        भव्य आयोजन। 


Jain Mandir Chhoti Dadabari

जन्म कल्याणक

श्री धर्मनाथ स्वामी जी के जन्म कल्याणक के अवसर पर 

पंचकल्याणक पूजा पढ़ाई जायेगी।


Jain Mandir Chhoti Dadabari

मंगल प्रवचन

विषय : आओ जाने नित्य  क्या है?

         आओ जाने अनित्य  क्या  है?


Jain Mandir Chhoti Dadabari

धर्म यात्रा

कृतज्ञता अप॔ण हेतु जोधपुर यात्रा संघ


Jain Mandir Chhoti Dadabari

स्नात्र पूजा क्या? क्यो? कैसे?

 आओ जाने आखिर  मेरे शिखर पर  इंद्र  इंद्राणी परमात्मा  का  जन्म कल्याणक क्यो मनाते है?

आओ जाने आखिर हमे क्या जरूरत  है जन्म  कल्याणक  

मनाने की ?

आओ स्नात्र पूजा के रहस्य को जाने?


Jain Mandir Chhoti Dadabari

सूचना

आगामी रविवार 10 जुलाई 2022 को दादा गुरूदेव श्री जिनदतसूरि जी महाराज के स्वर्गारोहण दिवस पर गुरूदेव की बडी पूजा परम पूज्य श्री विशुद्धसागर  जी म•स• आदि ठाणा 3 की पावन निश्रा मे छोटी दादाबाडी मे पढ़ाई जाएगी। 


Jain Mandir Chhoti Dadabari

भावभरा आमंत्रण

         " गुरुदेव की बडी पूजा" दादाजी