About g_translate Show Original g_translate Show Translate

This is called the big temple of Agra. As this temple is built above, its Bhoyra (basement) is also built exactly like that. Even the altar is made in the same way. In times of crisis, the idols were brought down. The original altar in this is of Lord Shri  1008 Sambhavnath ji. The statue of Shri Sambhavnath Bhagwan sitting in Kamalasan in Gandkuti is made of one foot of white stone. The Lord is sitting in Padmasan. Below is the scandal of the horse. According to the idol article, this statue was established on Shukla Panchami Thursday of Magha month in Samvat 1147. There is a lot of size in this statue. It is believed that deities come to worship it at night.

Apart from this, in the first altar on the left side of the temple, there is a 3.25 feet idol of Lord Parshvanathji in padmasan posture, decorated with white stone. It was established on Magh Sudi 5 of Samvat 1272. 

The altar on the right hand side has two grand Chaubisis of beige stone. There is a statue of Parshwanath ji under a grand archway in the middle of a boulder. Here and there there are ten statues in two rows. Each statue is sitting on top of them. It was established on Chaubisi Samvat 1272 Magh Sudi 5. 

The handwritten scripture store here is very rich. It has about two thousand handwritten texts. The number of stone and metal idols here is about six hundred. Agra is a very famous temple in the Jain temple group.

यह आगरा का बड़ा मंदिर कहलाता है। यह मंदिर जैसा ऊपर बना है इसका भोंयरा (तलघर) भी हूबहू वैसा ही बना हुआ है। यहां तक की वेदी भी वैसी ही बनी है। संकट काल में प्रतिमाएं नीचे पहुंचा दी जाती थी। इसमें मूल वेदी भगवान श्री  1008 सम्भवनाथ जी की है। गंधकुटी में कमलासन विराजमान श्री सम्भवनाथ भगवान जी की प्रतिमा श्वेत पाषाण की एक फुट आवगाहना की है। भगवान पद्मासन में विराजमान है। नीचे घोड़े का लांछन है। मूर्ति लेख के अनुसार इस प्रतिमा की प्रतिष्ठिता संवत् 1147 माघ मास की शुक्ल पंचमी गुरुवार को हुई थी। इस प्रतिमा में बडे अतिशय है। ऐसा माना जाता है कि देव लोग रात्रि में इसकी पूजा के लिए आते है।

इसके अलावा मंदिर मे बांयी ओर की पहली वेदी में भगवान पार्श्वनाथ जी की सवा तीन फुट आवगाहना पद्मासन मुद्रा, श्वेत पाषाण की फणमंडित प्रतिमा है। यह संवत् 1272 माघ सुदी 5 को प्रतिष्ठित हुई थी। 

दायें हाथ की वेदी में मटमैले पाषाण की दो भव्य चौबीसी है। एक शिलाखंड में बीच में एक भव्य तोरण के नीचे पार्श्वनाथ जी मूर्ति है। इधर उधर दो दो पंक्तियों में दस दस प्रतिमाएं है। इनके ऊपर एक एक प्रतिमा विराजमान है। ये चौबीसी संवत् 1272 माघ सुदी 5 को प्रतिष्ठित हुई थी। 

यहां का हस्तलिखित शास्त्र भंडार अत्यंत समृद्ध है। इसमें लगभग दो हजार हस्तलिखित ग्रंथ है। यहाँ पाषाण और धातु की मूर्तियों की संख्या लगभग छः सौ है। आगरा जैन मंदिर समूह मे काफी प्रसिद्ध मंदिर है।


fmd_good 9/675,Dalseb Ka Chauraha, Moti Katra Road, Hing ki Mandi, Mantola, Agra, Uttar Pradesh, 282003

account_balance Digamber Temple

Contact Information

person Shri Anil Kumar Jain

badge Management

call 7520960595


person Shri Ankit Jain

badge Management

call 9412260879

Share directly in your group
copied