समाचार

Bhagwan Mahavir Swami Pratham Sadhna Sthali

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, पावापुरी (बिहार)।

विश्व इतिहास में प्रथम बार एक साथ दो विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया
 प.पू. भारत गौरव राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री .108 विरागसागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य *प.पू. झारखण्ड राजकीय अतिथि सराक केसरी,जिन श्रुतमनीषी संप्रति समंतभद्र श्रमण श्री विशल्यसागर जी मुनिराज* के द्वारा लिखित डॉ. नीलम जैन द्वारा संपादित कृति "मौक्तिकम्"
को भगवान महावीर स्वामी की प्रथम साधना स्थली पावापुरी में श्री 1008 पंचकल्याणक  प्रतिष्ठा महामहोत्सव के पावन अवसर पर *golden book of world records* एवं *world Greatest record* ब्रा.ब्र. अलका दीदी एवं भारती दीदी की प्रेरणा एवं अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य डॉॅ अजित शास्त्री गुरुजी रायपुर सहयोगी पं. शशिकान्त शास्त्री के प्रयास से एक नया इतिहास रचाया गया। जिसको golden world records Asia head dr.manish vishvnoi ने स्वयं आकर गुरुवर के कर कमलों में ससम्मान भेंट किया।


Bhagwan Mahavir Swami Pratham Sadhna Sthali

पावापुरी पंचकल्याणक महोत्सव

भगवान महावीर की प्रथम देशना स्थली पावापुरी जी में आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों के संदर्भ में स्थानीय समाचार पत्रों द्वारा प्रकाशित समाचार...


Bhagwan Mahavir Swami Pratham Sadhna Sthali

पावापुरी पंचकल्याणक का भव्य उद्घाटन

परम पूज्य गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी महाराज ससंघ मंगल सानिध्य में आयोजित हो रहे भव्य एवं विशाल पंचकल्याणक महोत्सव, पावापुरी में दिनांक- 22/02/2023 को घटयात्रा के साथ ही प्रारम्भ हुआ। 

नमोस्तु शासन जयवंत हो...


Bhagwan Mahavir Swami Pratham Sadhna Sthali

पंचकल्याणक महोत्सव, पावापुरी (बिहार)

पावापुरी (बिहार) की पावन भूमि पर 22 फरवरी से 27 फरवरी 2023 तक आयोजित हो रहे भव्य पंचकल्याणक महोत्सव में आपसभी सपरिवार सादर आमंत्रित है।


Bhagwan Mahavir Swami Pratham Sadhna Sthali

22 फरवरी से शरू होगा पावापुरी पंचकल्याणक

भगवान महावीर स्वामी की प्रथम साधना स्थली, पावापुरी (बिहार) में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज 22 फरवरी 2023 से 27 फरवरी 2023 से होने जा रहा है। हो रहे इस भव्य महोत्सव में भारतवर्ष से कई नामचीन कलाकार शामिल होंगे साथ ही हेलिकॉप्टर से पुष्पवृष्टि भी कराई जाएगी। जानकारी साझा करते हुये अध्यक्ष अरुण कुमार जी जैन कहा कि पावापुरी से कुण्डलपुर के मार्ग में स्थित यह जिनमंदिर जो कि सैनिक स्कूल, पावापुरी के समीप है। पंचकल्याणक महोत्सव गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में सम्पन्न किये जायेंगे। अरुण कुमार जी जैन ने आगे बताते हुए कहा कि इस भव्य पंचकल्याणक महोत्सव में 24 माता-पिता एवं 24 सौधर्म इंद्रा-इंद्राणी शामिल होंगे पात्र बनने के इच्छुक धर्मप्रेमी जल्द ही तीर्थ के नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

सम्पर्क सूत्र :- 9006561904


Bhagwan Mahavir Swami Pratham Sadhna Sthali

पावापुरी में बैठक सम्पन्न

भगवान महावीर प्रथम साधना स्थली पावापुरी के पंचकल्याणक समितियों की बैठक राँची जैन समाज के साथ 06/02/2023 को सानन्द सम्पन्न हुई।


Bhagwan Mahavir Swami Pratham Sadhna Sthali

Pawapuri Panchkalyanak

22 फरवरी 2023 से 28 फरवरी2023 तक आयोजित


Bhagwan Mahavir Swami Pratham Sadhna Sthali

पावापुरी पंचकल्याणक महोत्सव

भगवान महावीर स्वामी की प्रथम साधना स्थली, पावापुरी जी मे 22 फरवरी से 27 फरवरी 2023 को आयोजित होने जा रहा है भव्य पंचकल्याणक महामहोत्सव । इस पंच कल्याणक महोत्सव में मंगल सानिध्य प्राप्त होगा सराक केशरी श्री 108 विशल्य सागर ससंघ को। इन्ही के मंगल सानिध्य तथा निर्देशन में सम्पूर्ण कार्यक्रम सम्पन्न किये जायेंगे। 


Bhagwan Mahavir Swami Pratham Sadhna Sthali

प्रथम साधना स्थली पावापुरी

भव्य पंच कल्याणक महोत्सव


Bhagwan Mahavir Swami Pratham Sadhna Sthali

पंच कल्याणक 2023

भगवान महावीर स्वामी प्रथम साधना स्थली, पावापुरी (नालंदा) बिहार में अवस्थित है, यह स्थली भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म स्थली कुंडलपुर और भगवान महावीर स्वामी जी के निर्वाण भूमि पावापुरी जी के मुख्य मार्ग पर सैनिक स्कूल नालंदा के निकट है । भगवान महावीर को जब नंद्यावर्त महल और अपने राज पाट से वैराग हुआ तो वे इसी स्थान पर आकर अपने वस्त्र और आभूषण का त्याग किये और पहला साधना (तपस्या) उन्होंने यहाँ किया, प्राचीन काल मे यहाँ घनघोर जंगल हुआ करता था । बिहार सरकार के द्वारा इस स्थान को विकसित करने के लिए सड़क की व्यवस्था की गई , जिसे वर्तमान में इस पथ का नाम महावीर पथ करने की योजना है । इसके लिए बिहार राज्य जैन अल्पसंख्यक समुदाय संघ सत्तत्त प्रयत्न शील है । इस स्थान पर एक अति मनमोहक मन्दिर का निर्माण भी किया गया है, जहाँ भूतल से (जमीन से) लगभग 20 फिट की ऊँचाई पर पद्मासन मुद्रा में 5 फिट की अति मनोज्ञ भगवान महावीर की प्रतिमा स्थापित है, नीचे गर्भगृह में 24 तीर्थकरों की मनभावन अति मनमोहक प्रतिमा विराजमान हैं , अष्टधातु की एक प्रतिमा 3 फुट की विराजित है, इस पावन भूमि पर पधारने के पश्चात मनुष्य अपने दुखों को भूल जाता है, एक असीम सुख और आंनद की अनुभूति इस मन्दिर जी के दर्शन करने से होता है। इस महावीर पथ से होकर गुजरने वाले महाराज जी एवम माता जी के विश्राम हेतु 1200 - 1200 स्क्वायर फुट के 2 बड़े - बड़े हॉल एवम एक कमरा लैट्रिन बाथरूम अटैच का निर्माण बिहार राज्य जैन अल्पसंख्यक समुदाय संघ के द्वारा करवाया गया है । शुद्ध जल के लिए बोरिग की गई है जो आने जाने वाले तीर्थयात्रियों, साधु संतों एवं आम लोगों के लिए मीठा जल उपलब्ध करवाता है, बिजली की समुचित व्यवस्था बिहार राज्य विधुत बोर्ड के द्वारा निर्वाध रूप से जारी है , तीर्थ पर कुशल एवं योग्य प्रबंधक कमिटी द्वारा नियुक्त किए गए हैं । जो आने जाने वाले तीर्थयात्रियों, महाराज श्री , माता जी के व्यवस्था का पूरा - पूरा ख्याल रखने के साथ तीर्थ को सुसज्जित ढँग से संचालित कर रहे हैं, तीर्थ यात्रियों से प्राप्त दान की राशि को तीर्थ के विकास में लगाने का कार्य जारी है, तीर्थ की व्यवस्था में कोई कमी को तुरंत पूरा करने के लिए बिहार राज्य जैन अल्पसंख्यक समुदाय संघ के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार जी जैन तन - मन - धन से लगे हुए हैं । समाज के प्रबुद्ध लोगो से सम्पर्क कर तीर्थ निर्माण की योजना को और गति दी जाय इसके लिए अध्यक्ष महोदय सत्तत्त प्रयास करते रहते हैं। इसके समाज के लोगो का सहयोग अपेक्षित है ।श्री मन्दिर जी का पंचकल्याणक महामहोत्सव का पुनीत कार्य परमपूज्य आचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज के परम प्रभाक शिष्य आगमनिष्ठयोगी आध्यात्मयोगी श्रमण मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी महाराज के सानिध्य में दिनांक 22 फरवरी 2023 से लगायत दिनांक 27 फरवरी 2023 तक पूरे हर्सोल्लास के साथ धूमधाम से पावापुरी की पावन धरा पर आयोजित है । इस कार्यक्रम की मार्ग निर्देशिका ब्र. अलका दीदी जी बा. ब्र.भारती दीदी जी इस पंचकल्याणक महोत्सव को वृहद रूप से आयोजित करने के लिए सतत प्रयत्नशील है ।


Bhagwan Mahavir Swami Pratham Sadhna Sthali

पंच कल्याणक महोत्सव

भव्य पंच कल्याणक महोत्सव - पावापुरी