News
शिखरजी बचाओ
लक्ष्मी नगर, बैंक एंक्लेव, शास्त्री नगर, सुभाष चौक, शकरपुर, निर्माण विहार एवं यमुनापार समाज की बाइक रैली
आप सभी को सूचित किया जाता है कि सम्मेद शिखर जी आंदोलन के अंतर्गत श्री संजय जैन विश्व जैन संगठन के समर्थन में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन श्री दिगंबर जैन मंदिर, जवाहर पार्क, लक्ष्मी नगर से आज 29 दिसंबर 2022 को शाम 6:30 बजे किया जा रहा है। बाइक रैली जवाहर पार्क से शुरू होकर, बैंक एंक्लेव के सामने से होते हुए मंगल बाजार, विजय चौक से निकलते हुए विकास मार्ग से ऋषभ विहार आमरण अनशन स्थल पर पहुंचेगी।
सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में अपनी बाइक, स्कूटर, कार इत्यादि लेकर पहुंचें, अपने वाहनों पर लगाने के लिए झंडे आपको मंदिर से प्राप्त होंगे।
इस बाइक रैली की TV कवरेज NETWORK 10 द्वारा की जाएगी।
निवेदक : जैन मंदिर जवाहर पार्क,
सकल जैन समाज यमुनापार
संपर्क सूत्र :
संजय जैन अध्यक्ष : 92122 24598
प्रवीण जैन मंत्री: 98104 50610