•   close
  • Home
  • About Us
  • Organizations
  • Activity
  • How it works
  • Login
  • English
    • EN (English)
    • GU (Gujarati)
    • KA (Kannada)
    • HI (Hindi)
  • Back

Back

News

Ravi Kumar Jain

No Image
Show Original Text Show Translated

राजगृह जी में धूमधाम से आयोजित हुई श्रुतपंचमी पर्व

दुर्लभ जैन ग्रंथ एवं शास्त्रों की रक्षा का महापर्व श्रुत पंचमी पर्व धूमधाम से सम्पन्न...
 
सरस्वती भवन (राजगीर/नालन्दा) - जैन धर्म में ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को 'श्रुतपंचमी' महापर्व आचार्य महावीरकीर्ति दिगम्बर जैन सरस्वती भवन में धूमधाम के साथ मनाया गया। शास्त्रों के अनुसार आज ही के दिन भगवान महावीर के दर्शन को पहली बार लिखित ग्रंथ के रूप में प्रस्तुत किया गया था। पहले भगवान महावीर केवल उपदेश देते थे और उनके प्रमुख शिष्य (गणधर) उसे सभी को समझाते थे, क्योंकि तब महावीर की वाणी को लिखने की परंपरा नहीं थी। उसे सुनकर ही स्मरण किया जाता था इसीलिए उसका नाम 'श्रुत' था। जैन धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। इसी दिन पहली बार जैन धर्मग्रंथ लिखा गया था। भगवान महावीर ने जो ज्ञान दिया, उसे श्रुत परंपरा के अंतर्गत अनेक आचार्यों ने जीवित रखा। गुजरात के गिरनार पर्वत की चन्द्र गुफा में धरसेनाचार्य ने पुष्पदंत एवं भूतबलि मुनियों को सैद्धांतिक देशना दी जिसे सुनने के बाद मुनियों ने एक ग्रंथ रचकर ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी को प्रस्तुत किया।
एक कथा के अनुसार 2,000 वर्ष पहले जैन धर्म के वयोवृद्ध आचार्य रत्न परम पूज्य 108 संत श्री धरसेनाचार्य को अचानक यह अनुभव हुआ कि उनके द्वारा अर्जित जैन धर्म का ज्ञान केवल उनकी वाणी तक सीमित है। उन्होंने सोचा कि शिष्यों की स्मरण शक्ति कम होने पर ज्ञान वाणी नहीं बचेगी, ऐसे में मेरे समाधि लेने से जैन धर्म का संपूर्ण ज्ञान खत्म हो  जाएगा। तब धरसेनाचार्य ने पुष्पदंत एवं भूतबलि की सहायता से ‘षटखंडागम’ शास्त्र की रचना की, इस शास्त्र में जैन धर्म से जुड़ी कई अहम जानकारियां हैं। इसे ज्येष्ठ शुक्ल की पंचमी को प्रस्तुत किया गया। इस शुभ मंगलमयी अवसर पर अनेक देवी-देवताओं ने णमोकार महामंत्र से ‘षटखंडागम’ की पूजा की थी। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इस दिन से श्रुत परंपरा को लिपिबद्ध परंपरा के रूप में प्रारंभ किया गया। उस ग्रंथ को ‘षटखंडागम’ के नाम से जाना जाता है। इस दिन से श्रुत  परंपरा को लिपिबद्ध परंपरा के रूप में प्रारंभ किया गया था इसीलिए यह दिवस श्रुत पंचमी के नाम से जाना जाता है। इसका एक अन्य नाम ‘प्राकृत भाषा दिवस’ भी है। 
पुस्तकालयाध्यक्ष रवि कुमार जैन ने बताया कि - सरस्वती भवन राजगीर में दिनांक - 24/05/2023 को सभी लोगों ने प्रथम तल्ले में बने प्राचीन पुस्तकालय तथा संग्रहालय में रखे प्राचीन भाषाओं में लिखे हस्तलिखित प्राचीन मूल शास्त्रों को शास्त्र भंडार से बाहर निकालकर, शास्त्र-भंडारों की साफ-सफाई करके, प्राचीनतम शास्त्रों की सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें नए वस्त्रों में लपेटकर सुरक्षित किया तथा इन ग्रंथों को *श्रुतस्कन्द यंत्र* के समीप विराजमान करके उनकी पूजा-अर्चना किया, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार इसी दिन जैन शास्त्र लिखकर उनकी पूजा की गई थी, क्योंकि उससे पहले जैन ज्ञान मौखिक रूप में आचार्य परंपरा से चल रहा था।
प्रातः सभी श्रावक पारम्परिक पीले वस्त्र धारण करके जिनवाणी माँ की आराधना की, साथ ही अप्रकाशित दुर्लभ ग्रंथों/  शास्त्रों को व्यवस्थित रखने का संकल्प लिया। संध्या समय महिलाएं, बच्चे सभी लोगों ने श्रुतस्कन्द यंत्र एवं माँ जिनवाणी की भव्य मंगल आरती की।

Useful Links

  • Home
  • About Us
  • Organizations
  • Activity
  • How it works

Newsletter Signup

Subscribe to our Newsletter to get latest updates on causes & donations

Provide a world class latest technology enabled platform for Jain organizations and bring them under one roof. Everything to do with Jainism is under one roof and available to everyone. Provide everything at no cost.

web counter

info@jaindirect.org

JainDirect.org All right Reserved