News
श्री शांतिनाथ विधान एवं श्री भक्तामर महामंडल विधान
श्री दिगम्बर जैन सभा मयूर विहार एवं श्री दिगम्बर जैन महिला मंडल मयूर विहार के तत्वावधान में श्री ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर, मयूर विहार-1 में प. पू. आचार्य श्री श्रुतसागरजी मुनिराज के पावन सान्निध्य में 17 से 19 जून तक श्री शांतिनाथ विधान एवं श्री भक्तामर महामंडल विधान हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
विधानाचार्य प.बा.ब. श्री पुष्पेन्द्र शास्त्री ने सभी मांगलिक क्रियाएं पूर्ण कराई। संगीत जिनेन्द्र म्यूजिकल ग्रुप का रहा।