News
भगवान महावीर 2622 जन्म कल्याणक महोत्सव
दिनांक: 04 अप्रैल 2023
◆●◆●◆●◆●◆●◆●
भगवान महावीर 2622 जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन पर्व पर आचार्य सुशील मुनि आश्रम में गुरुवर की शिष्या साध्वी दीप्ति जी और साध्वी लक्षिता जी के सानिध्य मे भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
जैन समाज एवम अन्य सम्प्रदाय के श्रावक श्राविकाओं ने उत्साह पूर्ण अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक आयोजन भी कराया गया।
समाज के परम पूज्य श्रमण गुरु मुनियों ने भगवान महावीर के सिद्धांतों - अहिंसा, अपरिग्रह, अनेकान्तवाद जैसे गुणों को प्रचारित भी किया।