News
97 वां जन्मोत्सव समारोह
!...परम पावन आचार्य सुशील कुमारजी महाराज के 97 वें जन्मोत्सव समारोह की मनोरम झलकियां...!
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
आचार्य सुशील आश्रम "अहिंसा भवन" शंकर रोड पर 'परम पूज्य गुरुदेव का 97 वां जन्मोत्सव गुरुदेव की द्वय शिष्या साध्वी लक्षिता जी एवं साध्वी दिप्ती जी के सानिध्य में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विश्व अहिंसा संघ के अध्यक्ष लाला मुल्क राज जैन कार्यकारी अध्यक्ष गौतम ओसवाल ने दीप प्रज्वलित करने के उपरांत सदस्य विनोद बोथरा, मीनू जैन, किरण जैन ,टोनी जैन, सुरेंद्र जैन ,सचिन जैन, कीमत लाल जैन ,केवल कृष्ण ,वैभव जैन, प्रेम जैन, प्रवेश जैन,सभी ने गुरुदेव का वंदन -पूजन कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के उपरांत गुरु- प्रसादम आश्रम की तरफ से वितरित किया गया।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~